छत्तीसगढ़जांजगीर चांपासक्ती जिला

कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन कल नैला जांजगीर में 21 को, सचिन पायलट और डॉ महंत रहेंगे मौजूद

सक्ती। आमचुनाव 2024 के लिए लोकसभा जांजगीर चांपा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी कांग्रेस साथियों को अधिक संख्या में आमंत्रित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में सचिन पायलट राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस, डॉ. चरण दास महंत नेता प्रतिपक्ष- छत्तीसगढ़ विधानसभा, दीपक बैज अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विजय जांगिड़ सहप्रभारी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस, डॉ शिवकुमार डहरिया प्रत्याशी, कांग्रेस जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र, लोकसभा क्षेत्र के सभी विधायक गण, अभा कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी गण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम 21 मार्च 2024, गुरुवार को आयोजित है। समय – दोपहर 3.30 बजे से अग्रसेन भवन, स्टेशन रोड नैला में आयोजन होगा। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी, सक्ती द्वारा दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button