सक्ती जिला


सक्ती में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान की तैयारी पूरी

सक्ती। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल की अध्यक्षता में आज हुई बैठक में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी, बीईटीओ व सुपरवाइजर मौजूद रहे। तय किया गया कि जिले के हर ग्राम और वार्ड स्तर पर महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच व जागरूकता गतिविधियाँ चलाई जाएँगी।

अभियान के तहत एनीमिया, बीपी, शुगर, बीएमआई, सिकल सेल व सर्वाइकल कैंसर की जाँच की जाएगी। मेनोपॉज़ काउंसलिंग, मानसिक स्वास्थ्य, डायबिटीज व परिवार नियोजन परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। डेंटल और नेत्र शिविर, ब्लड डोनेशन कैंप और योगा गतिविधियाँ भी आयोजित होंगी। मलिन बस्तियों में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। 70 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाएँगे। सास-बहू सम्मेलन के जरिए पारिवारिक स्वास्थ्य संवाद को बढ़ावा मिलेगा। गांधी जयंती पर समापन समारोह होगा और इसमें उत्कृष्ट कर्मचारियों व सक्रिय महिला समूहों को सम्मानित किया जाएगा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य जाँच, स्क्रीनिंग और परामर्श सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी तथा हर महिला तक यह संदेश पहुँचाया जाएगा।

बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री कीर्ति बड़ा समेत स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया कि यह अभियान जिले के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button