जे. बी. डी. ए. वी. हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

सक्ती। जे. बी. डी. ए. वी. हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं मां सरस्वती के तैलचित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन एवं ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स सक्ती के अध्यक्ष श्री मुकेश बंसल ने बच्चों को टॉफियाँ वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत कर वातावरण को भावनात्मक और प्रेरणादायी बना दिया। प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी कक्षा के नन्हें-मुन्नों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों — महारानी लक्ष्मीबाई, सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी — की वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर श्री अनिल दरयानी, अध्यक्ष श्री राजकुमार दरयानी, जूनियर डायरेक्टर श्री अंकित दरयानी, समाजसेवी श्री प्रतीक जिंदल, श्री विजय डालमिया, श्री राज शर्मा तथा वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद श्री राम संजीवन देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षकों श्री राघवेन्द्र धीवर एवं श्रीमती पूर्णिमा कसेर ने किया। अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री रामनारायण धीवर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।




