सक्ती जिला

राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष बने रमेश सिंघानिया

सक्ती – राष्ट्रीय कवि संगम के प्रदेशाध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने रमेश सिंघानिया को सक्ती जिले का अध्यक्ष घोषित किया है। शेष पदाधिकारियों में संयोजक मांगेराम अग्रवाल, संरक्षक एल. आर. जायसवाल एवं रामावतार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सावन गुजराल एवं भगतराम साहू, कोषाध्यक्ष सी. एस. चंद्रा, सचिव हरीश दुबे, सहसचिव सुखदेव प्रधान, पत्रिका प्रभारी महेंद्र जायसवाल,
प्रचार प्रसार प्रमुख रघुनाथ जायसवाल, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अनीस को लिया गया है।
कार्यकारिणी सदस्यों में रामसाय श्रीवास, विद्याशंकर सोनी, डा. विजय लहरे, संतोष प्रधान,दिनेश साहू, एन. पी. गोपाल,खेलने प्रसाद कैवर्त्य, किरण तंबोली, रामकुमार भवानी, श्रीमती आशा भारद्वाज, श्रीमती मनीषा भारद्वाज, श्रीमती जयंती खमहारी आदि शामिल हैं।जैसा कि नाम से ही जाहिर है यह कवियों का राष्ट्रीय स्तर का संगठन है जिसका ध्येय वाक्य “राष्ट्र जागरण धर्म हमारा” है। संगठन का उद्देश्य काव्य जगत की प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक मंच उपलब्ध कराना है। उल्लेखनीय है कि इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल और सचिव अशोक बत्रा हैं। परमार्थ निकेतन के स्वामी चिन्मयानंद और हरिओम पवार जैसी विभूतियां भी संगठन से जुड़ी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button