देवरी पाली जलाशय का मरम्मत कार्य नहीं हुआ, अब क्षेत्र की जनता के साथ जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर सिंह गबेल करेंगे आंदोलन

– नेशनल हाइवे में सुवाडेरा गांव के पास 21 से होगा चक्काजाम
– कलेक्टर को दिए ज्ञापन में कहा है – समय सीमा और लिखित आश्वासन के बाद ही मानी जायेगी बात
सक्ती। जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर सिंह गबेल ने देवरी पाली जलाशय के मरम्मत कार्य नहीं होने के विरोध में चक्काजाम आंदोलन करने की सूचना कलेक्टर को दी है। इस बाबत पूर्व में भी ज्ञापन सौंपा गया था। जानकारी देते हुए जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर सिंघल ने बताया कि सक्ती ब्लॉक अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत देवरी में स्थित देवरी पाली जलाशय 1977- 79 बनना शुरू हुआ था।

इस जलाशय से पानी की आपूर्ति 1981 में शुरू हुई सालों तक इस जलाशय से क्षेत्र के दर्जन भर गांवों के हजारों एकड़ भूमि को पानी आपूर्ति होती थी पर हाल दो बांगो परियोजना शुरू होने बनने के बाद से इसकी उपयोगिता कम होती चली गई। अब यह प्रशासन की अनदेखी का शिकार हो गया है आलम यह है कि पहले जहां इस जलाशय से सक्ती क्षेत्र के पाली, देवरी ढंगबोरा, जगदल्ली,जगदल्ला ,जामपाली, ढोलनार, देवरमाल, डडाई, बैलाचुवा, जाजंग सहित विभिन्न गांवों के हजारों एकड़ जमीन को पानी आपूर्ति होती थी वहीं अब केवल देवरी और पाली गांव को ही पानी आपूर्ति हो पा रही है। वर्तमान में यह जलाशय सूख चुका है जलाशय नियमित देखरेख के अभाव में जीर्ण – शीर्ण अवस्था में हैं। इतना ही नहीं गेट का एक हिस्सा पूरी तरह से टूट चुका है जिसे मरम्मत किए जाने की जरूरत है।

पिछले वर्ष टूटने की स्थिति में था गेट, घरों को कराया गया था खाली
पिछले वर्ष 2022 में लगातार हो रही बारिश के चलते यहां बांध गेट के पास का एक हिस्सा पूरी तरह टूटने की स्थिति में हो गया और स्थिति को देखते हुए तत्कालीन एसडीएम के द्वारा आसपास के घरों को खाली कराकर रेस्क्यू चलाया गया और टूट रहे हिस्से में लगभग 3 हजार बोरी रेत की पटाई कर आसपास के लोगों को सुरक्षित किया गया। इस दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों से बात कर जिला पंचायत सदस्य के द्वारा इसकी स्थाई निराकरण कराने की बात कही गई थी जिस पर 467.74 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति की मांग भी की गई है। जिला पंचायत सदस्य ने आगे बताया कि अभी तक विभाग को राशि प्राप्त नहीं हुई है जिसके चलते इस जलाशय का गेट के पास मरम्मत कार्य नहीं किया जा सका है।
21 जून से अनिश्चितकालीन चक्काजाम करने की तैयारी –
प्रशासन की उदासीनता की देखते हुए प्रभावित क्षेत्र वासियों ने निर्णय लिया है कि आगामी 21 जून से जब तक शासन द्वारा इसका स्थाई निराकरण निश्चित समय सीमा में करने का लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता है तब तक नेशनल हाईवे बिलासपुर से रायगढ़ मार्ग के गांव सुवाडेरा के पास ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा।




