नवोदय विद्यालय प्रवेश के लिए हर रविवार को होगी जांच परीक्षा, पोरथा हाईस्कूल में होगा आयोजन

सक्ती – जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश 2023 के लिए जांच परीक्षा का आयोजन प्रत्येक रविवार को हाईस्कूल पोरथा में रखा गया है विद्यालय के शिक्षक छवि राठौर के द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति इस क्षेत्र के विद्यार्थियों में जागरूकता लाने आयोजित कराई जा रही है ।
नवोदय विद्यालय प्रवेश जाँच परीक्षा 2023 का आयोजन हाई स्कूल ,पोरथा(सक्ती) में दिनाँक 26/02/2023 दिन रविवार को 09:00 बजे से आयोजन रखा गया है । परीक्षा प्रश्न पत्र हमारे अनुभवी शिक्षको के द्वारा हिंदी तैयार किया गया है ।
पिछले रविवार को हुई जवाहर नवोदय विद्यालय प्रथम प्रवेश जांच परीक्षा में 53 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कर एवं परीक्षा देकर अपनी क्षमता का आंकलन किया । यह परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश के मुख्य परीक्षा 2023 का भय एवं वहाँ होने वाली त्रुटियों को दूर करने के लिए आयोजित की जा रही है ताकि हमारे क्षेत्र के विद्यार्थी अधिक से अधिक संख्या में मानसिक अभियोग्यता
गणित ,एवं भाषा परीक्षण के प्रश्नो को उसी पैटर्न में हल कर लाभ ले सके ।
इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए के मोबाइल नंबर 9770113792 में वाट्सअप मेसेज कर पंजीयन कर सकते है




