क्राइमसक्ती जिला

सक्ती क्राइमः हार्वेस्टर मशीन निकालने साइड मांगा तो नहीं दिया, तीन लोगों ने किसान को पीटा, बहन के साथ भी मारपीट का आरोप

सक्ती- धान कटाई कर हार्वेस्टर को अपने घर ले जा रहे किसान का झगड़ा केवल साइड मांगने की बात पर हो गया। बात इतनी बढ़ गई थी कि आरोपियों ने किसान की बहन को पीट दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मालखरौदा थाना के ग्राम बडेरबेली में रहने वाले प्रार्थी घसिया राम साहू ने पुलिस को बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है। 13/05/2025 के रात्रि करीबन 09.30 बजे अपने किराये के हार्वेस्टर को धान कटाई पश्चात घर ले जाने के दौरान हार्वेस्टर को आगे जाने के लिए रास्ते नही देने के नाम पर लूकेश साहू, लक्ष्मी प्रसाद साहू, हेमन्त साहू ग्राम बडेरबेली द्वारा अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। मामला यहीं नहीं रूका उन्होनें उसके साथ मारपीट भी कर दी।

यह है मामला-

रिपोर्ट के अनुसार 13/05/2025 के रात 09.30 बजे प्रार्थी घसिया राम अपने किराये के हार्वेस्टर को धान कटाई करने के बाद घर ले जाते दौरान लूकेश साहू अपने घर के सामने ट्रक से धान लोडिंग कर रहा था जिसके कारण उसका हार्वेस्टर आगे नही जा पा रहा था। ड्रायवर से हार्वेस्टर को पीछे करवाया तब पीछे लूकेश अपने ट्रेक्टर को पीछे खड़ा कर दिया। जिससे दोनो तरफ से प्रार्थी का हार्वेस्टर जाम हो गया। दोनों तरफ वाहन खड़े करने के बाद हटाने के लिए कहने पर रास्ता नही दिया जिससे वाहन निाकलने में काफी दिक्कत हुई।

बहन को भी पीटा-

किसी तरह वह पीछे करते हुए अपना हार्वेस्टर निकाला और घर पहुंचा। तभी लूकेश साहू अपने भाई लक्ष्मी प्रसाद साहू, हेमन्त साहू को बुलाकर तीनो मुझे अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। मारपीट भी की। झगडा को देखकर प्रार्थी की बहन पदमा बाई साहू छुडाने आयी तो उसे भी गाली देते हुए पीट दिया। दोनों को ईलाज हेतु सीएचसी मालखरौदा में भर्ती कराया गया। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button