सक्ती जिलासक्ती नगर

अटल प्रीमियर लीग (APL) में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह रहे मुख्य अतिथि, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सक्ती नोडल अधिकारी अश्वनी पांडेय और शैलेन्द्र तिवारी ने किया भव्य स्वागत

सक्ती। अटल प्रीमियर लीग (APL) के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह का गरिमामय स्वागत किया गया। दोनों विशिष्ट अतिथियों का स्वागत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सक्ती के नोडल अधिकारी अश्वनी पाण्डेय एवं शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं अध्यक्ष रजनीश सिंह अटल प्रीमियर लीग में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि अटल प्रीमियर लीग जैसे आयोजन ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का विकास करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान खेल प्रेमियों एवं दर्शकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अतिथियों की उपस्थिति से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा और आयोजन को नई ऊर्जा मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button