सक्ती जिला

धान ख़रीदी के बीच लगातार दूसरे दिन भी धरना दिया सहकारी कर्मचारियों ने : चर्चा में सक्ती जिला

सक्ती जिले के सहकारी कर्मचारियों ने दिया है धरना

सक्ती। मांगों को लेकर सहकारी कर्मचारी संघ के सदस्यों का दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा। अधिकारियों की समझाइश भी कोई काम नहीं आई। जैजैपुर के विधायक केशव चंद्रा ने भी कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया। जिलाध्यक्ष एकलव्य चंद्रा ने कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक उनका अनिश्चितकालीन प्रदर्शन जारी रहेगा। विदित हो कि कर्मचारियों के द्वारा 4 बिंदुओं पर अपनी मांग को पूरी करने की मांग की जा रही है। 

     छत्तीसगढ़ शासन के 1 नवंबर से धान खरीदी के आदेश के बाद धान खरीदी केंद्रों में धान की आवक का इंतजार है। अभी सही तरीके से धान की खरीदी प्रारंभ नहीं हो पाई है। लेकिन इस बीच सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है ऐसे में धान खरीदी प्रभावित होने की पूरी संभावना है। हालांकि अधिकारी कर्मचारियों को समझाइश देने में लगे हुए हैं। 

सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला सक्ती के कर्मचारियों ने ही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कलेक्टर परिसर के सामने जेठा में ही प्रारंभ किया है। पिछले वर्ष के प्रोत्साहन की राशि अभी तक समितियों को नहीं मिली है जिसे शीघ्र दिलाने की मांग तथा धान खरीदी प्रासंगिक में की राशि बढ़ाने एवं धान खरीदी में उठाव महत्वपूर्ण समस्या बताते हुए 72 घंटों का अनुबंध प्रमाण पत्र समितियों को दिलाए जाने एवं सुखत का प्रावधान किए जाने तथा जैजैपुर सीइओ को हटाने की मांग की जा रही है। धरना स्थल पर जिले के जिला अध्यक्ष एकलव्य चंद्रा, शब्बीर सूर्यवंशी, कोमल प्रसाद चंद्रा, सुशील राठौर,पुरषोतम राठौर, परमानंद जयसवाल, बलवंत महंत, आशुतोष जायसवाल,रामेश्वर गबेल, पीतांबर निषाद, सोमनाथ चंद्रा, देशमुख शुक्ला, भागवत चंद्रा, छत्रपाल श्रीवास, अरविंद तिवारी, मोहन नामदेव, सुरेश सिदार, दाताराम राठौर, हरप्रसाद कश्यप, शिवकुमार साहू, अरुण कुमार साहू, पुरुषोत्तम बरेठ, गजेन्द्र चंद्रा सहित जिले के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button