क्राइमसक्ती जिला

सक्ती जिला : सूने घर से दिन दहाड़े चोरों ने पार किए जेवरात और नगदी, ग्रामीण क्षेत्र के घर भी नहीं महफूज

– ग्राम नवापारा में अज्ञात लोगों ने दिया घटना को अंजाम

सक्ती- जिले के ग्राम नावापारा कला में ग्रामीण के घर चोरी की घटना हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नवापारा कला के रहने वाले पवन कुमार पटेल ने पुलिस को सूचना दी कि 12 सितंबर को सुबह 08.00 बजे वह काम करने गांव के राईस मील चला गया था। उसकी पत्नी खेत गई थी। मां बाड़ी में काम कर रही थी तथा उसका लड़का भरत प्रसाद पटेल घर के पास गणेश पंडाल पर था। रिपोर्ट के अनुसार जब वह साढे ग्यारह बजे घर पहुंचा तो देखा कि घर आंगन में कोयला बिखरा पडा था। घर अंदर जाकर देखने सामान बिखरा पडा था। देखने पर पता चला कि घर में रखे पुराने स्तमाली 1 नग सोन का हार एक तोला, 2 नग सोने की माला, 1 जोडी सोने की कान का झुमका, एक जोडी चांदी का लच्छा, 2 जोडी चांदी का पायल, 1 जोडी चांदी का साटी एवं नगदी रकम 8 हजार रूपये अज्ञात चोर के द्वारा पार कर दिया गया है। प्रार्थी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दिन में घर अंदर घुसकर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर को चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने ग्रामीण की सूचना पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(एं), 331(3) कायत कर विवेचना में लिया तथा चोर की तलाश तेज कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही चोरियों ने कई सवाल खड़े कर दिए है। अब गांव के घर भी चोरों की नजर से बच नहीं पा रहे हैं। ऐसी घटनाओं से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता देखने को मिल रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button