छत्तीसगढ़सक्ती जिलास्वास्थ्य

एक ही परिवार में देवरानी जेठानी को हुए जुड़वा बच्चे, परिवारजनों ने कहा – यह संयोग और सौभाग्य दोनों 

सक्ती। सोमवार का दिन खुशियों से भरा रहा। स्थानीय शासकीय मातृ शिशु अस्पताल में 9 बच्चों ने जन्म लिया। इसमें खास बात यह रही की एक ही परिवार की देवरानी तथा जेठानी दोनो को जुड़वा बच्चे हुए। जेठानी को एक पुत्र और एक पुत्री तो देवरानी को दो पुत्रों की प्राप्ति हुई। रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन हुए इस संयोग ने पूरे अस्पताल में खुशियों की बहार ला दी। चिकित्सक सहित समस्त स्वास्थ कर्मियों ने मिठाई बांट कर खुशियां मनाई। 

img 20240122 16254599513540443470990 kshititech

       मंदरागोढ़ी के कुर्रे परिवार में आई इस खुशी पर परिवारजनों ने कहा कि इस विशेष दिन में बच्चों का आगमन संयोग के साथ साथ सौभाग्य भी है। दो जुड़वा बच्चों के पिता घनश्याम तथा अरविंद ने बताया कि इस विशेष दिन में बच्चों का अवतरण लेना भी विशेष ही है। बच्चों का नाम कारण जल्द ही करने की बात कही। 

img 20240122 1628401837229046049852470 kshititech

डॉ कल्पना ने कहा – चारो बच्चे स्वस्थ 

सीजर से जन्म लेने वाले चारों बच्चे स्वस्थ हैं डॉक्टर कल्पना राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरू से ही दोनों की माता की मॉनीटरिंग कर रही थी और समय अनुसार दोनों का आज के दिन सिजेरियन के द्वारा बच्चों का जन्म हुआ है। माताएं भी स्वस्थ है। 

img 20240122 1813427209251330229276912 kshititech

कलेक्टर ने पहुंच कर दी बधाई – 

जिले की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मातृ शिशु अस्पताल पहुंचकर दो जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली दोनों माता को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही बेबी किट भी प्रदत्त किया। कलेक्टर ने कहा कि अब जिला बनने के बाद सक्ती में स्वास्थ्य सुविधाओं का इजाफा हुआ है। स्थानीय अस्पताल में सभी प्रकार के इलाज संभव हैं। सिजेरियन प्रसव से भी बच्चों को नया जीवन दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सूरज राठौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी कल्पना तिवारी सहित स्वास्थ्य कर्मी की मौजूद रहे।

shrirammandirpranpratishthamahotsav4415477E7625058673285051206652 kshititech
img 20240120 1013253986938997603205183 kshititech