सक्ती जिला

धान खरीदी में जटिल प्रक्रियाओं के खिलाफ युवा कांग्रेस का डभरा में जोरदार प्रदर्शन

Sakti | Dec 12, 2025

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की जटिल और लंबी प्रक्रियाओं के कारण किसान लगातार परेशान हैं। समय पर तुलाई न होना, पोर्टल की तकनीकी दिक्कतें, टोकन के अभाव और खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था जैसे मुद्दों ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन्हीं समस्याओं के विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस के आव्हान पर आज पूरे प्रदेश में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

डभरा में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप चंद्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता थाना चौक में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर धान खरीदी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार किसानों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे किसानों में भारी रोष है।

युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही धान खरीदी प्रक्रिया को आसान नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान किसानों की आवाज को उठाते हुए प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button