सक्ती जिला

सक्ती जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 52 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

Sakti, Sakti | Dec 11, 2025

प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सक्ती जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान सुचारू रूप से जारी है। जिले के किसानों द्वारा बेहतर उत्साह के साथ धान विक्रय किया जा रहा है।

अब तक 124 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से कुल 52,136.32 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान खरीदी के लिए कुल 125 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जहां पंजीकृत किसानों से निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार धान लिया जा रहा है।

धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था, तुलाई मशीन, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा सुरक्षा व्यवस्था जैसे आवश्यक प्रबंध भी सुनिश्चित किए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि खरीदी कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से संचालित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button