सक्ती जिला

हायर सेकेंडरी खैरा के विद्यार्थियों ने किया चैतुरगढ़, पाली एवं लाफा का शैक्षणिक भ्रमण

सक्ती :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरा में अध्यनरत कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालयीन स्टॉफ, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा ग्राम सरपंच के साथ चैतुरगढ़, पाली एवं लाफा का शैक्षणिक भ्रमण विद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में किया गया। भ्रमण के संदर्भ में प्राचार्य ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण पाठ्यक्रम का एक अभिन्न हिस्सा है जिससे विद्यार्थियों को प्रकृति के समीप जाकर उसे जानने एवं समझने का अवसर मिलता है तथा उनका मानसिक विकास होता है।

शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री कमल किशोर राठौर ने शैक्षणिक भ्रमण को पढ़ाई का एक अनिवार्य अंग बताया और उन्होंने कहा कि पुरातात्विक महत्व को समझने के लिए शैक्षणिक भ्रमण आवश्यक है। ग्राम सरपंच श्री लीलाधर जायसवाल ने बताया कि ऐतिहासिक स्थलों में जाने से इतिहास के बारे में समुचित जानकारी प्राप्त होती है। इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों को चैतुरगढ़ की पहाड़ियों, प्राकृतिक तालाब, प्राचीन महिषासुर मर्दिनी मंदिर,लाफ़ागढ़, पाली का प्राचीन शिव मंदिर एवं कोरबा में स्थित आधुनिकतम शॉपिंग मॉल का भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थी काफी उत्साहित हुए।

विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता भूषण राठौर, जे एम राठौर, श्रीमती रेखा सिदार, लता जायसवाल,सी बी देवांगन एवं रमेश सिंह कंवर ने विद्यार्थियों का नेतृत्व किया तथा सभी ऐतिहासिक पहलू और घटनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस भ्रमण में जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री तोषेन्द्र जायसवाल,जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सक्ती से श्री यू आर पटेल, श्रीमती उषा टंडन तथा विद्यालय के शिक्षक एवं स्टॉफ शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button