सक्ती जिला

खबर का असर, धमनी में सड़क की बदहाली दूर, पीडब्ल्यूडी ने कराया मरम्मत कार्य

सक्ती/हसौद। हसौद क्षेत्र के धमनी में सड़क की बदहाली को लेकर प्रकाशित हुई खबर का बड़ा असर हुआ है। बिलासपुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित धमनी चौक के आगे का हिस्सा लंबे समय से जर्जर हालत में था, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे थे, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बदहाल सड़क के मरम्मत को लेकर कोई उचित पहल नहीं की गई थी। गत रविवार की रात इसी जर्जर सड़क पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक मजबूर व्यक्ति की जान चली गई। इस घटना को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिससे प्रशासन हरकत में आया और पीडब्ल्यूडी विभाग ने तुरंत सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया।

आपात मरम्मत कार्य शुरू, जल्द होगा स्थायी समाधान:-

2 अप्रैल की सुबह पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने के लिए गड्ढों में गिट्टी व बजरी डलवाई गई। इस त्वरित कार्यवाही से वाहन चालकों को अस्थायी राहत मिली है। हालांकि, विभाग का कहना है कि यह केवल एक अस्थायी समाधान है और जल्द ही यहां स्थायी मरम्मत कार्य किया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क को सही तरीके से मरम्मत करने के लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि प्रस्तावित कार्य पूरा होते ही सड़क की स्थिति में व्यापक सुधार होगा और लोगों को यात्रा में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

स्थानीय लोगों में संतोष- 

इस सुधारात्मक कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष देखा जा रहा है। ग्राम पंचायत धमनी के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि खेमराज खट्टरजी ने कहा, “हम लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे थे। हर दिन यहां वाहन फंसते थे और दुर्घटनाएं होती थीं। इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके कारण प्रशासन जागा और यह सुधार कार्य संभव हो सका।”वहीं, अन्य ग्रामीणों ने भी प्रशासन से अपील की है कि सड़क की मरम्मत को स्थायी रूप से पूरा किया जाए, ताकि भविष्य में कोई और दुर्घटना न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button