अंतराष्ट्रीयक्राइम

पत्नी किसी और के साथ कार में जा रही थी, पति ने पीछा किया और गाड़ी में आग लगा दी

केरल के कोल्लम जिले में एक शख्स ने पहले अपनी की कार का पीछा किया और फिर जब देखा कि पत्नी अपने किसी दोस्त के साथ बैठी हुई है तो पहले उसने कार रोकी. फिर गाड़ी रोककर उस पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी. इस घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त की हालत गंभीर है.

दक्षिणी राज्य केरल में पत्नी किसी और के साथ कार में जा रही थी तो पति ने पीछा किया. जब पति को पता चला कि कार में उसका कोई दोस्त है तो उसने गुस्से में आकर कार में ही आग लगा दी. इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी का दोस्त बुरी तरह झुलस गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

पुलिस ने बताया कि महिला के साथ कार में यात्रा करने वाला व्यक्ति झुलस गया, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.  उन्होंने कहा कि पद्मराजन, जो लगभग 50 साल के हैं, उन्हें कोल्लम ईस्ट पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है कि इस वारदात को क्यों अंजाम दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button