सक्ती जिला

चंद्रपुर विधानसभा में भाजयुमो के नेतृत्व में निकाला गया तिंरगा यात्रा

सक्ति :- आज़ादी के अमृत महोत्सव पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सक्ती जिला अध्यक्ष लोकेश साहू के नेतृत्व में चंद्रपुर विधानसभा स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा बाईक रैली निकाला गया।

रैली ग्राम किरारी से तिरंगा झण्डा, डीजे बाजे के साथ निकालकर डभरा में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, भाजपा जिला अध्यक्ष सक्ती कृष्णकांत चंद्रा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता युद्धवीर  सिंह जूदेव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष लोकेश साहू,

जिला उपाध्यक्ष पीताम्बर पटेल, जिला मंत्री नेतराम चंद्रा, पुरन सरल, भाजपा डभरा मंडल अध्यक्ष घासीराम अग्रवाल, मालखरौदा मंडल अध्यक्ष चंद्र कुमार चंद्रा, चंद्रपुर अध्यक्ष रुद्र कुमार मेहर, कोटमी मंडल अध्यक्ष भूपेंद शंकर पटेल, सुजीत पांडेय, आलोक पटेल, खेमेंद्र नायक, चंद्रपुर विधानसभा के पांचों भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनीष महंत, विजय धिरहे, मुंशी रात्रे, धर्मेन्द्र चंद्रा, अमित निराला सहित कई सैकड़ो की संख्या में चंद्रपुर विधानसभा के समस्त भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं गण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button