सक्ती जिला
79वें स्वतंत्रता दिवस पर वेदांता लिमिटेड सीटीपीपी ने दी शुभकामनाएं

सिंघीतराई(सक्ती)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वेदांता लिमिटेड सीटीपीपी की ओर से 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। कंपनी ने छत्तीसगढ़ राज्य और भारत की उत्तरोत्तर प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कंपनी के अनुसार, वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (600 X 2 मेगावाट) सिंघीतराई, सक्ती में स्थित है और यह राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसके साथ ही वेदांता पावर की अन्य कंपनियों में तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (मानसा, पंजाब) और मीनाक्षी एनर्जी लिमिटेड (तिरुपति, आंध्र प्रदेश) शामिल हैं।
वेदांता प्रबंधन ने स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय एकता, प्रगति और विकास के संकल्प को दोहराने का अवसर बताया।




