सपनाईपाली में नवरात्रि पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम, श्रद्धा और उत्साह के साथ जुटे ग्रामवासी

विधायक प्रतिनिधि अधिवक्ता रथ राम पटेल एवं सरपंच विशाल जांगड़े की उपस्थिति में संपन्न हुआ आयोजन
सपनाईपाली। ग्राम सपनाईपाली में नवरात्रि के पावन अवसर पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि एवं अधिवक्ता रथ राम पटेल उपस्थित हुए। उनके साथ ग्राम पंचायत सपनाईपाली के सरपंच विशाल जांगड़े भी शामिल हुए। आयोजन के दौरान ग्रामीणों में उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला।
जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में उपसरपंच प्रतिनिधि घनश्याम पटेल, ग्राम अध्यक्ष एवं पंच कुलदीप पटेल, ग्राम बैगा रवि कुम्हार तथा अश्वनी पटेल उपस्थित रहे। इसके साथ ही सपनाईपाली के चैतन जांगड़े, पूना राम जांगड़े, रोहित जांगड़े, बाबू लाल जांगड़े, अघरिया राम, इतवारू राम, संतोष, राजेन, जीवन राम एवं देवराम जांगड़े ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
न्यू स्टार दुर्गा समिति ने निभाई अहम भूमिका
नवरात्रि के इस पावन आयोजन में न्यू स्टार दुर्गा समिति के समस्त सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के माध्यम से मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम ने ग्रामीणों के बीच आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और धार्मिक परंपराओं के प्रति समर्पण का संदेश दिया।




