सक्ती जिला

भारतीय कॉरपोरेट प्रीमियर लीग (BCPL) में चयनित हुए तौलीपाली के अमित धिरहे, क्षेत्र में खुशी की लहर


सक्ती। जिले के जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम तौलीपाली निवासी अमित धिरहे का चयन भारतीय कॉरपोरेट प्रीमियर लीग (BPL) में एक फास्ट बॉलर के रूप में होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। अमित की इस उपलब्धि ने न केवल गांव बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया है।

आपको बता दे इस लीग में देशभर के हजारों क्रिकेटरों ट्रायल दियाला था। जिसमें छत्तीसगढ़ से सिर्फ अमित का चयन फास्ट बॉलर के रूप में हुआ।

क्रिकेट के प्रति अमित की लगन, निरंतर अभ्यास और मेहनत का ही परिणाम है कि उन्हें इस प्रतिष्ठित लीग में खेलने का अवसर मिला। बीसीपीएल जैसे बड़े मंच पर चयन होना किसी भी खिलाड़ी के लिए गर्व की बात होती है, और अमित ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण अंचलों से भी प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती हैं।


अमित के चयन की खबर मिलते ही परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने  अमित को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने भी इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।


अमित धिरहे की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति नया जोश और आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है। ग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए यह उपलब्धि एक मिसाल के रूप में सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button