सक्ती जिला
अयोध्या धाम दर्शन यात्रा—मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक पहल पर सक्ती जिले के 37 श्रद्धालुओं को मिली सौभाग्यशाली विदाई

सक्ति, 20 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू की गई “रामलला दर्शन (अयोध्याधाम) योजना” के अंतर्गत आज सक्ती जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल राम के दर्शन हेतु अयोध्या धाम रवाना हुआ।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर विदा किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भावुक होकर कहा कि “मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हमारे जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा कर दिया है। अब हमें रामलला के दर्शन का अमूल्य सौभाग्य प्राप्त होगा।”
विशेष ट्रेन से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शासन द्वारा यात्रा, भोजन व आवास की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा अयोध्या धाम दर्शन के लिए जाने वाले सभी श्रद्धालु शामिल हुए।




