ग्राम पंचायत देवरमाल के युवा सरपंच योगेन्द्र साहू ने नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन से की भेंट

ग्राम विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर हुई सकारात्मक चर्चा
सक्ती। ग्राम पंचायत देवरमाल के युवा सरपंच योगेन्द्र साहू ने सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान ग्राम पंचायत देवरमाल के विकास, मूलभूत सुविधाओं तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
सरपंच योगेन्द्र साहू ने कलेक्टर को ग्राम पंचायत की आवश्यकताओं से अवगत कराते हुए ग्रामीण क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका प्रमुख उद्देश्य है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और सहयोग से देवरमाल में विकास कार्यों को और गति देने का प्रयास किया जाएगा।
कलेक्टर जयश्री जैन ने ग्रामीण विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए आवश्यक प्रशासनिक समन्वय और सहयोग की बात कही।
भेंट के दौरान सरपंच योगेन्द्र साहू ने नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।




