सक्ती जिला

धुरकोट गांव से लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान जब्त

सक्ती। 30 अक्टूबर 2025।
थाना बघौद पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया लैपटॉप और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

मामला बघौद क्षेत्र के धुरकोट गांव का है, जहां के काम्प्लेक्स में मोबाइल दुकान संचालित करने वाले सोमेश देव वैष्णव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर गया था, परंतु अगले दिन सुबह पहुंचने पर देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने लैपटॉप और चार मोबाइल चोरी कर लिए थे।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ के बाद चोरी गया सारा सामान बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button