सक्ती जिला

सरस्वती साइकिल योजना के तहत जमगहन में 19 छात्राओं को मिली नई साइकिलें, बेटियों की पढ़ाई में बनेगी नई रफ्तार

सक्ती। जिला सक्ती के जमगहन में सरस्वती साइकिल योजना के तहत गुरुवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुल 19 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान की गई। शासन की यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने आने वाली बेटियों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं मानी जा रही है।

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पहले ग्रामीण छात्राओं को कई किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय पहुँचना पड़ता था, जिससे उनका समय और ऊर्जा दोनों खर्च होते थे। लेकिन अब साइकिल मिलने से छात्राएँ समय पर स्कूल पहुँच रही हैं, उनकी नियमितता बढ़ी है और पढ़ाई में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है।

छात्राओं ने भी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साइकिल मिलने से उनकी रोज़मर्रा की यात्रा आसान हुई है और अब वे बिना किसी परेशानी के सुरक्षित रूप से विद्यालय आ-जा पा रही हैं।

सरकार की यह पहल बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक कदम साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button