सक्ती जिला

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, डभरा में ट्रक सहित 600 बोरी धान जब्त, कई क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई

डभरा – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डभरा विनय कश्यप के नेतृत्व में राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे धान को जब्त किया है।


राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 2:30 बजे तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम केनाभाठा में एक ट्रक के माध्यम से धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था। जांच दल द्वारा मौके पर पहुंचकर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें लगभग 600 बोरी (करीब 250 क्विंटल) धान लोड पाया गया। वाहन चालक द्वारा धान परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर ट्रक को अवैध धान परिवहन के प्रकरण में जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।


इस कार्रवाई में तहसीलदार डभरा मनमोहन प्रताप सिंह, पटवारी हरमेन्द्र वारे, देव कश्यप, राजेंद्र चन्द्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


इसी क्रम में तहसील बाराद्वार क्षेत्र में भी तहसीलदार एवं पटवारी द्वारा कार्रवाई करते हुए 120 बोरी धान का अवैध परिवहन पकड़ा गया, जिस पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। वहीं ग्राम मुरलीडीह में लगभग 43 बोरी धान का अवैध परिवहन पाए जाने पर वाहन को जब्त कर थाना जैजैपुर में सुपुर्द किया गया।


जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि के दौरान अवैध परिवहन एवं भंडारण के मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसानों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button