सक्ती जिलासक्ती नगर

महाशिवरात्रि पर शंभू सेवा कोरबा द्वारा भव्य महाभंडारा, सड्डा अड्डा कैफे के सामने श्रद्धालुओं को वितरित की गई पूड़ी-सब्जी

कोरबा। पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर शंभू सेवा कोरबा द्वारा सड्डा अड्डा कैफे के सामने पूजा-अर्चना के पश्चात भव्य महाभंडारा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी-सब्जी का वितरण बड़े जोर-शोर एवं श्रद्धाभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा और सभी आगंतुकों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नोमन तिवारी, लक्ष्मण श्रीवास, शैलेन्द्र तिवारी, आनंद श्रीवास, स्वप्निल झा, आशीष मारिया, जीतू जितेंद्र, संजू, शिवम, रजत, सुमित, मरू, अतुल, शुभम, बसंत, योगेश, उमेश सहित मित्र मंडल के सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button