सक्ती जिला

फर्जी RTO चालान APK डाउनलोड करना पड़ा महंगा, दुकानदार से 2.80 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

फगुरम। ऑनलाइन साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। फगुरम निवासी 43 वर्षीय दुकानदार अभिषेक अग्रवाल फर्जी RTO चालान APK फाइल के झांसे में आकर 2 लाख 80 हजार रुपये की ठगी का शिकार हो गए।

पीड़ित के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को उनके मोबाइल पर ऑनलाइन RTO चालान के नाम से एक APK फाइल का मैसेज आया था। उन्होंने अनजाने में फाइल खोलकर डाउनलोड कर ली। इसके बाद अज्ञात साइबर ठगों ने 2 से 10 नवंबर के बीच पांच अलग-अलग किश्तों में उनके बैंक खाते से कुल 2.80 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने 10 नवंबर को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में 15 नवंबर को चौकी फगुरम में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) एवं आईटी एक्ट की धारा 66C, 66D के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।

सावधान रहें: अनजान नंबर से आने वाली APK फाइल डाउनलोड न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक को न खोलें।

Related Articles

Back to top button