सक्ती जिलासक्ती नगर

आबकारी वृत्त सक्ती की बड़ी कार्रवाई: खैरा और रानीगांव में अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार


सक्ती। कलेक्टर के निर्देश एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए खैरा और रानीगांव में दबिश दी गई। इस कार्रवाई में दो प्रकरण कायम कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई। जानकारी के अनुसार ग्राम खैरा थाना नगरदा में छद्म क्रेता के माध्यम से महुआ शराब की बिक्री की पुष्टि होने पर आबकारी टीम ने मोहन राम कलार (45 वर्ष) के मकान में जांच की। जांच के दौरान एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 63 प्लास्टिक पाउच बरामद किए गए, जिनमें प्रत्येक में 150 मिली महुआ शराब भरी थी। कुल 9.45 लीटर महुआ मदिरा जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसी तरह ग्राम रानीगांव थाना बाराद्वार में फिरतीन बाई (57 वर्ष) के मकान में दबिश देकर 29 नग गोवा स्पेशल मदिरा पाव एवं 1 नग यूनिक प्लेन शराब पाव बरामद किया गया। इस मामले में भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई के दौरान कुल 9.45 लीटर महुआ शराब एवं 5.4 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। इस पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक रघुनाथ पैकरा, परसराम कहरा एवं बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button