नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, चुनावी तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की हुई विस्तृत समीक्षा

बम्हनीडीह। नगर पंचायत बम्हनीडीह में आगामी चुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा पदाधिकारियों, अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों को प्रत्येक वार्ड एवं घर-घर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने हेतु कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाकर नगर पंचायत बम्हनीडीह में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को गति देने, आम नागरिकों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकास कार्यों के बल पर नगर पंचायत बम्हनीडीह में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती कीर्तन चंद्रा, सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, मोहन कुमारी साहू, मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी सहित भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




