Uncategorized

नगर पंचायत बम्हनीडीह के वार्ड क्रमांक 6 एवं 7 में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क अभियान तेज, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब रहे शामिल

बम्हनीडीह। नगर पंचायत बम्हनीडीह के आगामी चुनाव को लेकर कल वार्ड क्रमांक 6 एवं 7 में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय गुरु खुशवंत साहेब के साथ भाजपा अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार किया गया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों का अपार स्नेह, समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आमजन में भाजपा के प्रति सकारात्मक माहौल देखने को मिला तथा नगर पंचायत बम्हनीडीह के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

इस दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा कि ट्रिपल इंजन भाजपा सरकार के माध्यम से नगर विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी। भाजपा सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पार्टी निरंतर प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती कीर्तन चंद्रा, सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, मोहन कुमारी साहू, मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी, भाजपा पदाधिकारीगण, अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button