नगरदा में 23.95 लाख की सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सक्ती। सक्ती विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नगरदा में गौरव पथ योजना के तहत स्वीकृत 23.95 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच बॉम्बे लाल यादव ने की।
भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू ने कहा कि गांवों में सड़क, बिजली, पानी और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार ही विकास की असली पहचान है। उन्होंने कहा कि सीसी रोड निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों को विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।
ग्रामवासियों ने भी सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय से बेहतर सड़क की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से गांव की तस्वीर बदलेगी और लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
कार्यक्रम में सुफल राम बरेठ, बहोरन साहू, गोपाल जायसवाल, श्रीमती सुलोचना प्रजापति, ऋषि श्रीवास, विनोद जायसवाल, नंदन जायसवाल, श्याम चौहान, बिजेंद्र कंवर, रामकुमार कंवर, सियाराम साहू, दिनेश राठौर, दरसराम साहू, तुलेश साहू, छत राम कंवर, भगदान केवट, श्रीमती दिलो कंवर, श्रीमती दरश बाई कंवर, उज्जैन साहू, राम सिंह कंवर, भागवत साहू, नेत सिंह कंवर, संतोष साहू, शत्रुघ्न साहू, लक्ष्मी नारायण कंवर, धरम सिंह कंवर, यादराम साहू, राम अवतार श्रीवास, फुलसाय कंवर, अजीत साहू एवं ठेकेदार देवाशीष पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




