सक्ती जिला

जर्वे पहुंचे मंत्री खुशवंत, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

सक्ती। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ग्राम जर्वे पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा बाराद्वार मंडल अध्यक्ष गेंदराम मनहर के निवास में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आत्मीय मुलाकात की। सांसद कमलेश जांगड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का आत्मीय स्वागत किया। ग्राम जर्वे स्थित निवास में आयोजित बैठक एवं मुलाकात के दौरान मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क एवं क्षेत्रीय क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से लगातार मजबूत हो रहा है। इस दौरान सांसद कमलेश जांगड़े ने भी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए पार्टी की योजनाओं एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए विशेष भोज की व्यवस्था की गई थी। सभी ने पारिवारिक एवं आत्मीय वातावरण में एक-दूसरे से मुलाकात कर संगठनात्मक एकजुटता का परिचय दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button