सक्ती जिला

बाराद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

बाराद्वार। बाराद्वार-जैजैपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसा धनेली डूमरपारा के बीच शाम करीब 6 बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।


मृतक की पहचान कृष्णा साहू पिता दूत्यंत साहू, निवासी ग्राम सरवानी के रूप में हुई है। वहीं दूसरे युवक को हल्की चोटें आई हैं, जिसका इलाज जारी है।
पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और गवाहों के बयान के आधार पर वाहन की तलाश की जा रही है। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है। परिवार ने आरोपी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


लगातार बढ़ रहे हिट एंड रन मामलों ने बाराद्वार और आसपास के क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button