अधिवक्ता संघ चुनाव सक्ती : 150 मतों की गिनती पूरी, श्यामलाल साहू बनाए हुए हैं बढ़त, 57 वोटों की गिनती अभी बाकी

सक्ती। अधिवक्ता संघ सक्ती चुनाव की मतगणना लगातार जारी है और अध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला बेहद रोचक स्थिति में पहुंच गया है। अब तक कुल 150 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है, जबकि अभी 57 मतों की गिनती शेष है। शुरुआती रुझानों में श्यामलाल साहू बढ़त बनाए हुए हैं, जिससे समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
अब तक हुई मतगणना के अनुसार अध्यक्ष पद हेतु श्यामलाल साहू को 77 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि दिगंबर प्रसाद चौबे को 62 मत मिले हैं। वहीं चितरंजय पटेल को 6 वोट तथा सत्यवान खर्रा को 5 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगातार बनी हुई है और हर राउंड के साथ माहौल और अधिक रोमांचक होता जा रहा है। अधिवक्ता संघ के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब सभी की निगाहें शेष 57 मतों की गिनती पर टिकी हुई हैं, क्योंकि यही वोट तय करेंगे कि अधिवक्ता संघ सक्ती के अध्यक्ष पद का ताज आखिर किस प्रत्याशी के सिर सजेगा।




