सक्ती जिला

फगुरम के आर्यन कुर्रे का अग्निवीर में चयन, गांव और विद्यालय में खुशी की लहर

NCC ‘A’ सर्टिफिकेट धारक छात्र ने 12वीं में स्कूल टॉप कर बढ़ाया मान


सक्ती। ग्राम पंचायत फगुरम के होनहार छात्र आर्यन कुर्रे ने अग्निवीर भर्ती में चयनित होकर गांव, परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। 18 वर्षीय आर्यन, पूरन लाल कुर्रे के पुत्र हैं। उनके चयन की खबर मिलते ही परिजनों, मित्रों, ग्रामीणों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है तथा लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।


आर्यन ने हाई स्कूल फगुरम में अध्ययन के दौरान एनसीसी कैडेट के रूप में कक्षा 9वीं और 10वीं में NCC “A” सर्टिफिकेट प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने 11वीं और 12वीं में गणित विषय लेकर अध्ययन किया और इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में पूरे स्कूल में टॉप कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।


अब अग्निवीर में चयन होने से आर्यन की मेहनत और लगन को नई पहचान मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि आर्यन ने क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है
इस अवसर पर हाई स्कूल फगुरम के प्राचार्य संतोष साहू ने आर्यन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका चयन विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि फगुरम विद्यालय से पढ़कर कई विद्यार्थियों का चयन रक्षा सेवाओं में हो चुका है और वे देश सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।


प्राचार्य ने कहा कि आर्यन की सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button