सक्ती जिला

छपोरा के शासकीय उचित मूल्य दुकान में 20 लाख के राशन घोटाले का आरोप, कलेक्टर से हुई शिकायत

सक्ती। मालखरौदा ब्लॉक के छपोरा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में लगभग 20 लाख रुपए के राशन की गड़बड़ी का मामला सामने आया है।

छपोरा में जय घाट गोसाईन महिला समुह द्वारा संचालित पीडीएस दुकान में लाखों रुपये के चावल,शक्कर के गबन का आरोप लगा है।यहां संचालकों द्वारा इसतरह से खेला किया गया कि मामला उजागर न हो,लेकिन सरकार द्वारा 3 महीने का राशन एकसाथ देने का आदेश जारी होने पर इनकी पोल खोलकर रख दी।


शिकायतकर्ता ने राशन वितरण में भारी अनियमितता और हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में राशन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर, जिला खाद्य अधिकारी,एसडीएम से शिकायत की है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि दुकान में लंबे समय से राशन वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही थी। कई हितग्राहियों के नाम पर राशन निकासी दर्ज की गई, जबकि उन्हें वास्तविक रूप से राशन प्राप्त नहीं हुआ। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि रिकॉर्ड में हेरफेर कर लाखों रुपए के राशन का गबन किया गया है।

3 माह के राशन वितरण के आदेश से फंसे छपोरा पीडीएस संचालक

वही इसबार केन्द्र शासन के निर्देश में 3 माह अप्रैल,मई,जून का राशन एकमुश्त वितरण का आदेश जारी हुआ,जिसमें पीडीएस दुकानों में चावल,शक्कर का आबंटन शासन द्वारा एकसाथ मार्च में ही कर दिया गया था,जिसका वितरण पीडीएस दुकानों के माध्यम से हितग्राहियों को किया गया,लेकिन यही व्यवस्था छपोरा पीडीएस संचालकों कि पोल खोलकर रख दी,चुंकि एकमुश्त चावल के आबंटन से इनके प्रत्येक माह वाले रोटेशन का जुगाड़ को बिगाड़ दिया,अभी वर्तमान में आनलाईन स्टाॅक में लाखों रुपये के चावल दिख रहे हैं लेकिन भौतिक सत्यापन करने पर भारी मात्रा में कमी सामने आयेगी इसका खुलासा जांच में हो जायेगा।

शिकायतकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button