Uncategorizedछत्तीसगढ़

श्मशान घाट क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, खनिज विभाग को शो कॉज नोटिस जारी, एक रेत भंडारण निरस्त

धमतरी। खरेंगा रेत खदान में नर कंकाल निकलने का मामला से मची हड़कंप से जिला प्रशासन सख्ते में आ गई ।कलेक्टर ने पूरे मामले में एक्शन लेते हुए खनिज विभाग को शो कॉज नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। वहीं क्षेत्र में संचालित एक रेत भंडारण को भी निरस्त कर दिया गया है।

दरअसल धमतरी जिले के खरेंगा रेत खदान में ट्रैक्टरों के माध्यम से श्मशान घाट क्षेत्र से अवैध रूप से रेत निकासी की जा रही थी। लगातार खुदाई के चलते हालात इतने खराब हो गए कि वहां दफनाए गए करीब दस नर कंकाल और शव बाहर आ गए थे।

घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। जिससे जिला प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खनिज विभाग से जवाब मांगा है और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button