अगले 3 घंटे बेहद महत्वपूर्ण: सक्ती समेत 4 जिलों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

सक्ती। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अत्यंत गंभीर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों के दौरान कोरबा, रायगढ़, सक्ती और सरगुजा जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि खराब मौसम के दौरान तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिससे पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति प्रभावित होने तथा जन-धन हानि का खतरा बढ़ सकता है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा आकाशीय बिजली से बचाव संबंधी सभी सावधानियों का पालन करें।
सावधानी ही सुरक्षा
खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें।
पेड़ों, बिजली के खंभों और टावरों से दूर रहें।
मोबाइल और अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग
सावधानीपूर्वक करें।
किसान खेतों में कार्य करते समय विशेष सतर्कता बरतें।
किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील करते हुए जारी चेतावनी को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है।




