सक्ती जिला

अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बाराद्वार। क्षेत्र में चल रहे अवैध जुआ, सट्टा, गांजा व शराब बिक्री करने वालो के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारम्य में शनिवार को ग्राम पलाडीकला में 75 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाराद्वार टीआई नरेन्द्र यादव ने बताया कि 6 जून को मुखबीर की सूचना पर ग्राम पलाड़ीकलॉ में टीम बनाकर रेड कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी अश्वनी चौहान उर्फ करन ग्राम पलाडीकलों के कब्जे से 15 लीटर क्षमता वाली 5 प्लास्टिक जरीकेन में 75 लीटर कच्ची महुआ शराब को जब्त करते हुए आरोपी अश्वनी चौहान के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button