कल सजेगा जिले की ‘अनसुनी विभूतियों’ के सम्मान का मंच, जिला स्थापना दिवस पर एकता पत्रकार संघ का विशेष आयोजन

जिला स्थापना दिवस पर एकता पत्रकार संघ एवं नितारा वर्ल्ड का विशेष आयोजन
सक्ती। सक्ती जिला स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार, 9 सितंबर को दोपहर 3 बजे से हटरी धर्मशाला, सक्ती में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। एकता पत्रकार संघ, सक्ती एवं नितारा वर्ल्ड के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में जिले की उन ‘अनसुनी विभूतियों’ को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने कार्य, संघर्ष और सेवाभाव से क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
समारोह में शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, स्वास्थ्य, खेल, कला-संस्कृति, पत्रकारिता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के स्वागत के साथ स्वागत नृत्य, गीत-संगीत और बांसुरी वादन की आकर्षक प्रस्तुतियां भी होंगी।
समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजन में श्रेष्ठ भारत संस्थान, सक्ती का विशेष सहयोग रहेगा।
एकता पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुमित शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जिले की ऐसी प्रतिभाओं और कर्मयोगियों को समाज के सामने लाना है, जिन्होंने बिना किसी प्रचार के वर्षों तक जनहित में उल्लेखनीय कार्य किया है।
आयोजकों ने जिलेवासियों से समारोह में उपस्थित होकर सम्मानित विभूतियों का उत्साहवर्धन करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।




