सक्ती जिलासक्ती नगर

भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने चार शक्ति केंद्रों की बैठकों में लिया भाग, संगठन विस्तार पर दिया जोर

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने देवरी, जूड़गा, जाजांग एवं सकरेली शक्ति केंद्रों की बैठकों में शामिल होकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठकों में उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा शक्ति केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से समन्वय और अनुशासन के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ऊर्जा से कार्य करने का आह्वान किया। बैठकों में संबंधित शक्ति केंद्रों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button