ग्राम सपनाईपाली में नवरात्रि पर दीप प्रज्वलन, श्रद्धा और उत्साह के साथ जुटे ग्रामवासी

सपनाईपाली। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम सपनाईपाली में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि एवं अधिवक्ता रथ राम पटेल उपस्थित हुए। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने भक्तिमय वातावरण में सहभागिता निभाई और मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सपनाईपाली के सरपंच विशाल जांगड़े, उपसरपंच प्रतिनिधि घनश्याम पटेल, ग्राम अध्यक्ष कुलदीप पटेल, ग्राम बैगा रवि कुम्हार एवं अश्वनी पटेल सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा चैतन जांगड़े, पूना राम जांगड़े, रोहित जांगड़े, बाबूलाल जांगड़े, अघरिया राम, इतवारू राम, संतोष, राजेन, जीवन राम एवं देवराम जांगड़े सहित अन्य ग्रामीणों ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई।
न्यू स्टार दुर्गा समिति के आयोजन में उमड़ा जनसमूह :-
न्यू स्टार दुर्गा समिति के समस्त सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। दीप प्रज्वलन के साथ पूरे वातावरण में भक्तिमय उल्लास देखने को मिला। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम ने ग्रामीणों को एकजुट होकर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मां दुर्गा से गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। ग्राम सपनाईपाली में आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा, सामाजिक एकता और धार्मिक उत्साह का प्रतीक बना।




