चारपारा में नवरात्रि पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम, आतिशबाजी के साथ हुआ भव्य स्वागत

विधायक प्रतिनिधि रथ राम पटेल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामवासी
सपनाईपाली। ग्राम सपनाईपाली के आश्रित ग्राम चारपारा में नवरात्रि के पावन अवसर पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता एवं विधायक प्रतिनिधि (शक्ति) रथ राम पटेल शामिल हुए। उनके आगमन पर आयोजन समिति द्वारा आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।
जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में ग्राम उपसरपंच प्रतिनिधि घनश्याम पटेल, पंच एवं ग्राम अध्यक्ष कुलदीप पटेल, ग्राम बैगा रवि कुम्हार सहित अश्विनी पटेल, दयाराम पटेल, नारायण पटेल, पूर्व सरपंच अशोक पटेल, तुलाराम पटेल, मुकेश यादव, राजेश पटेल, विजय पटेल, पुनीत पटेल एवं कौशल सिदार उपस्थित रहे।
नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के समस्त सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दीप प्रज्वलन और आतिशबाजी के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा। आयोजन ने ग्रामीणों में धार्मिक आस्था, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत किया।




