छत्तीसगढ़सक्ती जिलासक्ती नगर
सक्ती का मान बढ़ाया नेहा ने, एमबीबीएस के लिए चयनित होकर प्राप्त की उत्कृष्ट सफलता, चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज दुर्ग से करेंगी पढ़ाई

नेहा का चयन एमबीबीएस के लिए हुआ
सक्ती। नगर की होनहार छात्रा कु. नेहा कुर्रे का एमबीबीएस में चयन हुआ है। चंदूलाल चंद्राकार मेमोरियल मेडिकल कॉलेज दुर्ग से वे आगे की शिक्षा प्राप्त करेंगी। सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी डीके कुर्रे की सुपुत्री कुमारी नेहा कुर्रे प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही है। शुरू से ही वे डॉक्टर बनने का सपना लेकर पढ़ कर रही थी। अब बहुत जल्द वे चिकित्सक बनकर लौटेंगी। नेहा सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक छोटे सीपत निवासी एच एल कुर्रे की पौत्री हैं। उनके चयन से नगर में हर्ष व्याप्त है।





