पहली बैठक में एक्शन मोड में दिखे कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, कहा – एकजुट होकर जिले की तीनों विधानसभा सीटों में लहराना है कांग्रेस का परचम, हमारे पास अनुभवी कार्यकर्ताओं की टीम

सक्ती। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल एक्शन मोड में आ गए हैं अपनी पहली बैठक में उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें जिले की तीनों विधानसभा सीट में कांग्रेस का परचम लहराना है। सक्ती विधानसभा, जैजैपुर विधानसभा और चंद्रपुर विधानसभा तीनों ही सीटों में हमें कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताना है। इसके लिए हमें अभी से कमर कसना है। त्रिलोक चंद जायसवाल ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने जिस प्रकार उन पर विश्वास जताकर जिला अध्यक्ष का पद दिया है वह उनके विश्वास पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

श्री जायसवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत से कार्यकर्ता ऐसे हैं जो अनुभवी हैं और उनके अनुभव का लाभ लेकर हम सभी को एक जुट के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में उतरना है। हम सभी को मिलकर संकल्प लेना है कि हमें आने वाले चुनाव में पुरजोर मेहनत कर तीनों विधानसभा सीट जिता कर लाना है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत के नेतृत्व में लगातार क्षेत्र का विकास हो रहा है सक्ती जिले के निर्माण के बाद से यहां की राजनीतिक परिस्थितियों भी बदलाव हुआ हैं और अब हमें सक्ती जिले को कांग्रेसमय करना है। बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्तागण मौजूद रहे।





