मिनीमाता बांगो बांध के स्वप्नदृष्टा थे बाबूजी- महंत

नगर में मनाई गई स्व. बिसाहूदास महंत की पुण्यतिथि
सक्ती– छ.ग. अस्मिता के प्रतीक स्वतंत्रता संग्रम सेनानी डॉ. बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बिसाहू दास महंत उद्यान में छ.ग. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं सूरज महंत ने पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। नवनिर्मित बिसाहू दास महंत उद्यान में पहली बार पुण्यतिथि का आयोजन हुआ। इस दौरान कांग्रेस के शहर, ग्रामीण एवं विधानसभा क्षेत्र के नेताओं/ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर डॉ. चरणदास महंत ने पौधरोपण भी किया। श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि स्व बिसाहू दास महंत ,स्वतन्त्रता सेनानी, पृथक राज्य के स्वप्नदृष्टा और छत्तीसगढ़ के सच्चे सपूत थे।

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि एक सामान्य किसान परिवार में जन्म हुआ और अपनी प्रवीणता के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त कर चाम्पा में शिक्षकीय कार्य करने लगे ,कांग्रेस ने उन्हें नवागढ़,बाराद्वार और चाम्पा विधान सभा से टिकट दी और वे कभी चुनाव नही हारे, उनकी राजनीतिक कुशलता के कारण 1977 में उन्हें ओपीजिसशन लीडर बनने का मौका मिला पर उन्होंने उसे अर्जुन सिंह जी को बनने की अनुशंसा की,कम समय मे उनका निधन छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी क्षति थी।

मिनीमाता बांगो बांध के थे स्वप्नदृष्टा-
इसी प्रकार अधिवक्ता गिरधर जायसवाल, पप्पू अग्रवाल, नरेश गेवाडीन ने कहा कि प्रदेश के सबसे ऊंचे मिनीमाता बांगो बांध के स्वप्न दृष्टा के तौर पर भी स्व. बिसाहूदास को याद किया जाता है. जो अविभाजित मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस के सबसे सफल विधायकों में से एक थे.

उनकी मौत के बाद उनकी राजनीतिक विरासत को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आगे बढ़ाया है।

कार्यक्रम में गुलजार सिंह, मनहरण राठौर, राघवेंद्र सिंह, सुषमा दादू जायसवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ,त्रिलोकचंद जायसवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल , राजेश राठौर अध्यक्ष जनपद पंचायत, पिंटू ठाकुर, अमित राठौर, दिगंबर चौबे, उगेंद्र अग्रवाल पप्पू ,रूप नारायण साहू, हरीश अग्रवाल , राम सजीवन देवांगन सूरज सोना, गिरधर जायसवाल ,धनी राम महंत, छोटू दास महंत, गंगाधर रात्रे ,ज्योतिष गर्ग ,भुरू अग्रवाल, जगेश्वर सिंह राज, रिक्की सेवक, लीलाधर जायसवाल, अलका जायसवाल, रथराम पटेल, राकेश रोशन महंत शामिल हुए।





