सक्ती जिला

विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत का बिर्रा आगमन, शिक्षकों ने किया आत्मीय स्वागत

बिर्रा। विकासखंड बम्हनीडीह की विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत का प्रथम बार शासकीय प्राथमिक शाला बिर्रा संकुल केंद्र, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा में आगमन हुआ। इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला बिर्रा के समस्त शिक्षकों द्वारा उनका गरिमामय स्वागत किया गया।


कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत के साथ विकासखंड समन्वयक बम्हनीडीह हिरेंद्र बेहार एवं सुशील शर्मा भी उपस्थित रहे। शिक्षकों द्वारा सभी अतिथियों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अरुण कश्यप, उमेश दुबे, लखन कश्यप, गुरु प्रसाद भतपरे, राम किशोर देवांगन, संतराम कश्यप सहित शाला की प्रधान पाठक मीनाक्षी कश्यप, शिक्षक नोहर राम साहू, सरिता चौहान, पूजा पटेल एवं बड़ी संख्या में शिक्षक–शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर आपसी संवाद भी हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button