सक्ती जिला

अवैध सट्टे के खिलाफ कारवाई, 2 सटोरिए गिरफ्तार

सक्ती। जिले में पदस्थापना के बाद तत्काल एसपी अंकिता शर्मा ने सभी थाना क्षेत्रों के संचालित किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।जुआ सट्टा खेलने खिलाने वालो के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की हिदायत थाना प्रभारियों को दी है। इसी क्रम में सक्ती पुलिस द्वारा दो अलग अलग  टीमो के द्वारा हॉस्पिटल रोड के पास से विजय अग्रवाल उम्र 40 वर्ष हटरी रोड सकती के द्वारा सट्टे खिलाए जाने पर कार्यवाही की गई है तथा एक अन्य आरोपी गोविंद राव उम्र 51 वर्ष कंचनपुर के द्वारा सट्टा  खिलाए जाने की सूचना पर  उसे पकड़कर उसके विरुद्ध भी छत्तीसगढ़ जुआ  प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी विजय अग्रवाल और गोविंद राव

नगर निरीक्षक विवेक शर्मा के नेतृत्व में सक्ती पुलिस सट्टे के विरुद्ध सतत अभियान चला रही है। इस कारवाई में पुलिस की टीम के एएसआई मथुरा प्रसाद मानेवार, प्रधान आरक्षक, आनंद राम कवर, दीपक साहू , सेतराम पटेल महिला आरक्षक रेखा राठौर, विजय जोल, रघुराज सिदार का योगदान रहा। 

————–

सट्टा, जुआ, अवैध शराब जैसे कारोबार में संलिप्त लोगों को बिलकुल नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस ऐसे लोगों को पकड़कर कठोर कार्रवाई करेगी। 

अंकिता शर्मा

एसपी, सक्ती 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button