क्राइमसक्ती जिला

सक्ती: मसनियाकला के पास नेशनल हाईवे के करीब मिला अधजला शव, मृतक की नहीं हो सकी है पहचान, पुलिस कर रही मामले की जांच

सक्ती। जिले में हाइवे किनारे संदिग्ध हालत मे अधजली लाश मिली है। मृतक का शव बुरी तरह से जल चुका है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। युवक की हत्या कर शव को जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। ये अधजली लाश ग्राम मसनियाकलां में हाइवे किनारे मिला है। शव मिलने की सूचना पर डीएसपी अंजली गुप्ता और सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम को भी बुलाया गया।

अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है। सक्ती पुलिस की आम जनता से अपील सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि हाइवे किनारे मिली इस अधजले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि मृतक के संबंध मे किसी को कोई जानकारी मिले तो इन नंबरों 7587095677, 9098916445, 9479274992 संपर्क कर इसकी सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button