क्राइमसक्ती जिला

4 महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी की हत्या, पति पर लग रहे आरोप, पति घटना के बाद से फरार

मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप कहा मारता पीटता था

बेटी ने कई बार बताया

पुलिस जांच में जुटी, कहा – निष्पक्ष जांच होगी

20220823103020am 3 kshititech
मृतिका ममता अपने पति मुलशंकर साहू के साथ

हसौद – नवविवाहिता को क्या पता था कि वह केवल 4 महीने ही विवाहिता रहेगी। ना जाने उसने कितने सपने संजोए होंगे उन सपनों में क्या क्या नहीं सोचा होगा ! मगर पल भर में सब कुछ तबाह हो गया। पति ने ही अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी ! पत्नी की मौत के बाद से ही पति फरार है। घटना 22 अगस्त की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक जमडी हसौद के रहने वाले बद्री साहू ने अपनी बेटी ममता की चार माह पहले मुड़पार थाना हसौद के मुलशंकर साहू से शादी कराई थी।

IMG 20220823 103059 kshititech
ससुराल में रखा हुआ मृतिका का शव

पिता ने अपना फर्ज निभाकर बेटी की खुशियों के लिए ईश्वर से मिन्नते मांगी थी। लेकिन उस अभागे पिता को क्या पता था कि जिस बेटी को वह हंसते हुए विदा कर रहा है वह बेटी इतनी जल्दी इस दुनिया को अलविदा कह देगी। 25 साल की ममता साहू शायद कभी शादी के बाद खुश रह ही नहीं पाई, उसने अपने भाई और पिता को बताया था कि उसका पति उसे मारता पीटता है। लेकिन यह अंदाजा किसी को नहीं था कि वह उसे मौत के घाट तक उतार सकता है। पति पर गला दबाकर हत्या करने के आरोप लग रहे हैं।

IMG 20220823 WA0002 kshititech
20 अप्रैल 2022 को हुई थी शादी
परिजनों के साथ ममता साहू

20 अप्रैल 2022 को हुई थी शादी –

ममता साहू की शादी हसौद के मुड़पार निवासी मूल शंकर साहू से 20 अप्रैल 2022 को हुई थी महज 4 महीने के वैवाहिक जीवन में ना जाने ऐसा क्या हुआ कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पति पर हत्या करने का शक इसलिए गहरा रहा है क्योंकि जब से पत्नी की मौत हुई है तब से पति फरार है पुलिस उसकी पतासाजी कर रही है। प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका की जहां मौत हुई है उस स्थान पर दीवार में खून के छींटे भी हैं। आशंका जताई जा रही है की गला दबाकर हत्या हुई है। बहरहाल पुलिस घटना के हर पहलुओं को बारीकी से देख रही है पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार –

परिजनों ने बताया कि फिलहाल शव उसके ससुराल मुड़पार में हैं पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी इसके बाद ही मृतका ममता साहू का अंतिम संस्कार होगा। बताया जा रहा है कि ममता साहू के मायके वाले उसके अंतिम संस्कार मायके में ही करना चाह रहे हैं।

IMG 20220823 WA0007 kshititech
जांच करती पुलिस

मां ,भाई -बहन एवं पिता का रो- रो कर बुरा हाल, कह रहे मार डाला बेटी को –

महज 25 वर्ष की उम्र में ममता साहू ने जिन परिस्थितियों में इस दुनिया को अलविदा कहा है उसने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं। मां पिता भाई बहन का रो रो कर बुरा हाल है और वे पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस लगातार घटनास्थल की जांच कर रही है।

IMG 20220823 WA0004 kshititech
मृतिका के ससुराल के बाहर लगी हुई भीड़